[post-views]

भाजपा नेतृत्व में गुरुग्राम को मिली विकास कार्यो की सौगात : प्रभारी इंद्रजीत

0 1,573

गुरुग्राम, 7 मई (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के रेवाड़ी प्रभारी इंद्रजीत यादव ने कहा कि गुरुग्राम की जनता ने भाजपा के नेतृत्व में गुरुग्राम में हुए विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में गुरुग्राम शहर में विकास कार्यों को लेकर लोगों में विश्वास की मिसाल मिली है। इंद्रजीत ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि जनता ने भाजपा की विकास पोलिसी की सराहना की और उनसे चुनाव में भाग लेने के लिए लोगों से वोट को अपील की। इंद्रजीत ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गुरुग्राम में रिकॉर्ड संख्या में विकास कार्यों कराए है। इस परिवर्तन प्रक्रिया को जनता ने महसूस किया है और उन्हें आगे भी नए गुरुग्राम की दिशा में उम्मीद है। स्थानीय लोगो ने भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को महत्वपूर्ण माना है। उन्होंने बताया कि भाजपा के नेतृत्व में गुरुग्राम में इतने विकास कार्य हुए हैं, जिनसे लोगों की जीवनशैली में सुधार आया है। इंद्रजीत ने कहा भाजपा ने हमारे शहर को नए ऊर्जावान और उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हम उनके साथ जुड़कर गुरुग्राम को एक विकासित शहर बनाने की सोच रहे हैं।

Leave A Reply