[post-views]

भाजपा किसान मोर्चा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

3,637

बादशाहपुर, 2 अक्टूबर (अजय) : 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जंयती पर सेवा पखवाड़े के तहत खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चहार उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी, विरेन्द्र यादव चेयरमैन जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम, जिला महामंत्री मुकेश जैलदार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, डा. ललीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज बोहरा, मंडल महामंत्री रामपाल तंवर, ओम प्रकाश यादव, हंसराज,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 राजकुमार चाहर राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा ने कहा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आव्हान किया है कि सभी लोग 2 अक्टूबर को खादी भंडार से खादी खरीदेंगे और देश के अंदर खादी को बढ़ावा देंगे। जिससे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। राजकुमार चाहर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन करते हुए कहा जय जवान जय किसान का नारा लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। सीमा पर जवान और खेत में किसान हमारा मजबूत रहेगा, तभी भारत आगे बढ़ पाएगा।

   किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानो को गौमुत्र आधारित प्राकृति खेती करने का आव्हान किया है। इससे बहुत बड़ी मात्रा में जो विदेशों से फर्टिलाइजर आयात किया जाता है। इन फर्टिलाइजर व रासायनिक खादों से कैंसर जैसी बहुत सी बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे है। प्राकृतिक खेती से जो अनाज ओर सब्जी होगी उससे लोगों को स्वस्थ लाभ मिलेगा। इसलिए जय जवान जय किसान के नारे के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर किसान आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है। इसलिए हम सब संकल्प लें की हम सभी प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे और देश में सभी को स्वस्थ रखने का अभियान को आगे बढ़ाएं।

Comments are closed.