[post-views]

भाजपा कार्यकाल में गुरुगाम न.नि. में हुए रिकॉर्ड विकास कार्य : आरती यादव

760

बादशाहपुर, 12 जनवरी (अजय) :  पार्षद आरती यादव का कहना है कि गुरुग्राम नगर निगम में भाजपा सरकार के अथक प्रयासों से अब तक करोड़ों के रिकॉर्ड विकास कार्य हुए। आरती ने कहा कि उनके द्वारा सदन में जो भी वार्ड 32 की समस्याओं को रखा और विकास कार्यो के मुद्दे रखे उन्हें सरकार द्वारा पूरा कराने का कार्य किया, जिसके लिए वह भाजपा सरकार एवं केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त करती है। उनके पति अनिल यादव ने कहा कि आगे भी उनका मकशद वार्ड 32 को अत्याधुनिक सरकारी सुविधाओं से वार्ड को विकसित करना ही प्रथम लक्ष्य है। निगम चुनाव फरवरी माह में होने की सुगबुगाहट साफ़ तौर पर देखि जा रही है तो वही केन्द्रीय मंत्री से लेकर खुद मुख्यमंत्री भी अब जल्द शहर में बड़े चुनाव होने का इशारा दे चुके है। ऐसे में अब शहर से पार्षद एवं मेयर पद के दावेदार भी अपनी दावेदारी पेश करते हुए दिखाई पड़ रहे है।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.