[post-views]

बर्थडे पर तैमूर की मस्ती से सभी हुए खुश

29

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर अपने पिता और मॉं के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। उनकी मस्ती करने वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों को करिश्मा कपूर ने शेयर की हैं। तैमूर का दूसरा बर्थडे केपटाउन में मनाया गया है। इस मौके पर कर‍िश्मा ने एक शानदार तस्वीर शेयर करते हुए तैमूर को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

एक और तस्वीर में समायरा और कियान कपूर के साथ तैमूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कर‍िश्मा ने ल‍िखा है कि ‘हम सबकी जान नन्हे तैमूर को दूसरे जन्मदिन की बधाई। तुम्हें हम बहुत प्यार करते हैं।’ इसी के साथ तैमूर की अनेक मस्ती करने वाली तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं।

यहां आपको बतला दें कि सोशल मीडिया में तो तैमूर का अपना एक अलग ही फैंस क्लब तैयार हो चुका है, जो कि उनकी तस्वीरों को जबरदस्त तरीके से लाइक और वायरल करने का काम करता है। इस प्रकार छोटी सी उम्र में ही तैमूर का स्टारडम किसी मशहूर स्टार से कम नजर नहीं आता है। इसका अर्थ यही है कि तैमूर की मस्ती से तमाम लोग खुश हैं और उन्हें दुआएं दे रहे हैं।

Comments are closed.