[post-views]

भव्य बिश्रोई गुरुग्राम गुरुकमल कार्यालय पहुंचने पर किया स्वागत : बेगराज

0 1,659

 बादशाहपुर, 7 मई (अजय) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता बेगराज यादव ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भव्य बिश्रोई के गुरुग्राम स्थित गुरुकमल कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भव्य बिश्रोई ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की और विश्वास जताया कि जिस प्रकार से पार्टी के कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं, भाजपा अवश्य ही प्रदेश की 10 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। बेगराज यादव का कहना है कि भव्य बिश्रोई के परिवार से उनका बहुत पुराना पारिवारिक नाता रहा है। उनके द्वारा जो विकास कार्य कराए गए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि भव्य बिश्रोई युवा नेता हैं। संगठन में प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी बखूवी संभाल रहे हैं। इससे संगठन को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि युवा भी बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित है और हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 2014 के बाद से विकास की गति तेज हुई है। पीएम मोदी ने जहां 370 हटवाया, श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया, वहीं किसानों की आय दोगुनी करने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए देश को बांटने का काम कर रही है। जबकि भाजपा ने केवल विकास की बात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बिना भेदभाव के विकास कराने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर लोकसभा सीट पर कमल खिलेगा।

Leave A Reply