[post-views]

भाजपा सरकार के प्रयासों से 46 करोड़ की लागत से बना हीरो होंडा अंडरपास : राकेश यादव

26

बादशाहपुर (अजय) : भाजपा नेता राकेश यादव ने भाजपा सरकार के समर्थन में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करते हुए लोगों के समक्ष भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सहयोग से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित चौकों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल रही है। भाजपा सरकार ने अथक प्रयास से हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, सिग्नेचर टावर और इफको चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण कराए और इन कार्यों को पूरा होने के बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने कहा कि हीरो होंडा चौक पर करीब 46 करोड़ की लागत से बनाया गया अंडरपास यातायात की सुविधा के लिए अत्यंत सहयोगी साबित हो रहा है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने हीरो होंडा चौक पर वर्षों से लंबित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कराने में भी काफी प्रयास किया। इन निर्माणों के होने के बाद हीरो होंडा चौक पर लोगों को जाम से पूरी तरह से मुक्ति मिली है। इसके पूर्व इस चौक पर इतना जाम लगता था कि लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया था। हीरो होंडा चौक से गुजरने के लिए लोगों को जाम में 20 से 25 मिनट का समय जाम में बर्बाद करना पड़ता था। यह समस्या वर्षों से थी। लोग परेशान रहते थे और पिछली सरकारों में बार-बार आवाज उठाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। भाजपा में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार भाजपा सरकार के प्रयास से यह तमाम कार्य पूरा हो सके। इसलिए जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह से संतुष्ट है। राकेश यादव ने जनसंपर्क के दौरान जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और भाजपा सरकार का सहयोग करने का आग्रह किया।
फोटो: राकेश यादव

Comments are closed.