[post-views]

बादशाहपुर कस्बे के गणमान्य लोगों ने किया जिलाध्यक्ष कमल का स्वागत

1,743

बादशाहपुर, 5 जनवरी (अजय) : गुरुग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष की न्युक्ति के बाद से नवनियुक्त कमल यादव को बधाई देने वालों का शिलशिला जारी है, जिले के अलग अलग स्थानों से लोग कमल यादव को समर्थन देने तथा उनका स्वागत करने के लिए पहुँच रहे है। बादशाहपुर की सरदारी भी भाजप जिला अध्यक्ष कमल यादव का स्वागत करने पहुंची। प्रवीण त्यागी एडवोकेट पूर्व सदस्य रेलवे सलाहकार समिति ने कमल यादव को गुलदस्ता देते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने गुरुग्राम को आप जेसा युवा और जुझारू जिला अध्यक्ष देकर युवाओं का बड़ा सम्मान किया है, अब जिला का युवा कमल यादव के साथ कंधे से कंधा मिलकर जिले में भाजपा पार्टी के कमल को और मजबूत करने का कार्य करेगें। जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता के नाते उन्हें और उनके साथियों को जो भी जिम्मेदारी देंगे पार्टी संगठन के सच्चे सिपाही बनकर वह कार्य करेगें। कमल यादव ने प्रवीन त्यागी को गले लगाकर आप मेरी शक्ति कहते हुए स्वागत किया और आश्वासन दिया जिले में एक एक कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर वह पार्टी संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेगें। इस मौके पर सुनील त्यागी अध्यक्ष त्यागी ब्राह्मण समाज दिल्ली प्रदेश, कार सेवक ऋषि प्रकाश त्यागी, प्रीतम हसीजा, पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री, मिंटू यादव, वीरेंद्र त्यागी अध्यक्ष आर.डब्लू.ए, सेक्टर 47 गुरुग्राम सहित विभिन्न लोग मोजूद थे।

Comments are closed.