[post-views]

बादशाहपुर में विकास कार्यो पर निगम ने खर्च कर दिए 65 करोड़, हालात आज भी बदतर : राजेश यादव

38

: नगर निगम प्रशासन द्वारा वार्ड 25 में विकास कार्यो पर अब तक 65 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके है, जिसका खुलासा कांग्रेस नेता राजेश यादव ने आर.टी.आई. की रिपोर्ट पर उजागर करते हुए कहा कि यह हमारे क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि विकास कार्यो पर 65 करोड़ खर्च किये जा चुके है और जमीनी स्तर पर हालत पहले से ज्यादा बद से बदतर होते जा रहे है। राजेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम कुछ कागज निगम द्वारा मिले जानकारी के साझा करते हुए कहा कि वार्ड 25 के बादशाहपुर, नूरपुर, दरबारिपुर, पलड़ा 2017 में उन्हें आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार 2017 तक नगर-निगम द्वारा वार्ड में 48 करोड़ रुपये की भारी रकम खर्च की और अब निगम के कुछ अफसर बता रहे हैं, कि आज तक निगम वार्ड में करीब 65 करोड़ खर्च किये जा चुके है। सवाल यह उठता है कि अब इतनी बड़ी रकम खर्च हुई है तो जाहिर है, वार्ड चमक जाना चाहिए था, लेकिन आज की हकीकत कुछ और ही ब्यान कर रही है। वार्ड के गाँवों की गलियां, सड़कें पूरी बनने से पहले ही टूट रही हैं। सीवर लाइनें बैठ रही हैं, जो काम अधूरे हैं कागजो में है उनका भी भुगतान कर दिया गया है। गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही।  सामुदायिक भवन में दरारें आ रही है। 90 हजार फुट टाइलें गबन कर दी गई। कागजों में गलियां बनाकर उनका पैसा हजम कर लिया गया। जिस कारण कई गलियों में कीचड़ ही कीचड़ है। यही नही श्मशान घाट बनाने तक मे गबन कर दिया गया। निगम ने जो काम करवाने के दावे किए हैं, उनकी सूची भी राजेश यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल की है। वही लोगों के सामने समस्यां रखते हुए कहा कि अगर आपको लगे निगम सही काम कर रहा है तो बहुत अच्छा और लगे कि विकास के नाम पर निगम सरकार व जनप्रतिनिधियों ने धोखा किया है तो आवाज़ उठाएं। निगम व् कुछ लोगों की मिलीभगत से किये जा रहे गबन का यह पैसा हमारे वार्ड का है और आम जनता का पैसा है जिसे लुटने नही दिया जाएगा।

Comments are closed.