[post-views]

बादशाहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

0 1,376

बादशाहपुर, 9 मई  : बादशाहपुर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोकसभा प्रत्याशी राज बब्बर ने गुरूवार को बादशाहपुर में अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा पर तीखे हमले करते हुए कांग्रेस के विजन और घोषणा पत्र की मुख्य बातों को जनता के सामने रखा। कार्यालय के मुख्य संयोजक वर्धन यादव, वीरेंद्र यादव व क्षेत्र की सरदारी ने राजबब्बर का तीसरी बार बादशाहपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया।  इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया, जिसमें राज बब्बर ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर विकास के मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जनता अब समझ चुकी है कि असली विकास और स्वार्थी राजनीति में क्या अंतर है। कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने में आगे रही है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया जिसमें रोजगार सृजन, शिक्षा के सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि, और किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया है। राज बब्बर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी समाज के हर वर्ग का विकास और उन्हें एक सम्मानजनक जीवन प्रदान करना। कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा सचिव वर्धन यादव ने कहा कि राज बब्बर न केवल अपने प्रचार अभियान के लिए सक्रिय दिख रहे है, बल्कि वे भाजपा की नीतियों और उनकी सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने के लिए संकल्पित भी नजर आ रहे है। राज बब्बर को हम चुनाव जीताकर इस चुनाव में जनता के समर्थन से हम बादशाहपुर की समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। इस आयोजन के समापन पर राज बब्बर ने समस्त जनता से आगामी चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। उनका मानना है कि समाज के सभी वर्गों का सामंजस्यपूर्ण विकास केवल कांग्रेस की नीतियों और दृष्टिकोण के माध्यम से संभव है। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की गणमान्य सरदारी मोजूद थी।

Leave A Reply