[post-views]

बादशाहपुर विधानसभा में 21 नवम्बर को होगा भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन : मनीष यादव

70

बादशाहपुर, 15 नवम्बर (अजय) : बादशाहपुर विधानसभा में भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन इसी महीने की 21 तारीख को होना तय हुआ है। उक्त जानकारी भाजपा हरियाणा के कार्यसमिति सदस्य एवं बादशाहपुर से पूर्व पार्टी प्रत्याशी मनीष यादव ने सोमवार को दी। मनीष यादव सोमवार को एमजी रोड स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी बादशाहपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों व महासचिवों, मण्डल के अंतर्गत सभी मोर्चों के अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक को संबोधित रहे थे। उन्होंने बूथ स्तर पर (त्रिदेव) बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए टू की नियुक्तियों को लेकर समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए टू पदाधिकारियों को मिलाकर ही त्रिदेव का गठन किया जा रहा है। मनीष यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी पहले से और ज्यादा मजबूत व सशक्त बनें, इसलिए त्रिदेव का गठन किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा जनहित के कार्य करें, जिससे आमजन को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ समाज में रह रहे सभी वर्गों के जरूरतमंदों तक पहुँचें यह पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए और योजनाओं से कोई भी जरूरतमंद वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता स्वरोजगार के लिए लोगों की पूरी तरह से सहायता करने के लिए आगे आए। बैठक में मण्डल अध्यक्ष रामनिवास यादव, आरुणी शुक्ला, वीरेंद्र सरपंच के साथ जिला विस्तारक सुनील मेहता, जिला उपाध्यक्ष सोनाली मित्रा, जिला मीडिया प्रमुख रामवीर भाटी एवं मण्डल प्रभारी राजवीर यादव और वेदप्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments are closed.