[post-views]

बढ़े मूल्य पर किसानों की सरसों खरीदने पर कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

30

बादशाहपुर, 6 अप्रैल (अजय) : भाजपा सरकार के राज में किसानों को फसलों का उचित मुआवजा देने के कदमों पर चलते हुए सरकार ने सरसों का दाम 4 हजार से बढ़ाकर 4 हजार 2 सो रूपये में इस बार सरसों खरीदकर किसानों को सरकार बड़ी राहत दी है। जिसके लिए वह सरकार का आभार व्यक्त करते है। भाजपा किसान मोर्चा के मानेसर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया और किसानों को अतिरिक्त लाभ देने का कार्य किया। जिससे अब किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। इसके लिए वह सरकार का आभार व्यक्त करते है, प्रदेश में किसान भाजपा पार्टी से बेहद खुद है। वही भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल मनाते हुए विधायक, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, मंड़ल अध्यक्ष नरेश चौहान, पार्षद सुशील चौहान, मार्केट कमेटी चेयरमैन बिजेन्द्र यादव, सरपंच गोगली और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व ग्रामवासी मोजूद थे।

Comments are closed.