[post-views]

अशोका स्कूली छात्रों ने धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया दशहरे का पर्व

4,441

बादशाहपुर, 21 अक्तूबर (अजय) : विजय दशमी का त्यौहार भगवान राम द्वारा रावण के वध का दिन है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है। वही अशोका इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा उत्सव मनाया गया। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी दशहरे के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया, इस पर छोटे बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत की तथा कक्षा आठवीं के बच्चों ने रामलीला का सुंदर मंचन किया। छात्रों ने बड़ी सुंदरता के साथ राम और रावण के रूप को प्रदर्शित किया। स्कूल के डायरेक्टर अशोक कुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को दशहरे की शुभकामनाएं दी और राम के आदर्शो पर चले इसी आशा की। स्कूल की प्रधानाचार्य शशि यादव ने भी सभी विद्यार्थियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों ना हो लेकिन हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है। इसी दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक दस सिर वाले राक्षस रावण का संहार किया था तो देवताओं को हराकर स्वर्ग पर अधिकार करने वाले महिषासुर का 10 दिन तक चले भयंकर युद्ध के बाद मां दुर्गा ने वध किया। साल 2023 में विजयदशमी यानी दशहरे का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Comments are closed.