[post-views]

अशोका इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गुरुनानक पर्व

30

अशोका इंटरनेशनल स्कूल बादशाहपुर सेक्टर 67 के प्रांगण में आज गुरु नानक पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु नानक की जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों ने कविता सुनाई एव एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि यादव ने सभी बच्चों एवं अध्यापक, अध्यापिकाओं को गुरु पर्व की बधाई दी और बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि गुरु नानक सिख धर्म के पहले गुरु थे। जिनका जन्म तलवंडी में हुआ था जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मौजूद ननकाना साहिब में है। इस त्यौहार को प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भजन कीर्तन किए जाते हैं, इन दिनों गुरुद्वारे में बहुत रौनक देखने को मिलती है। सुबह-सुबह ढोल मजीरा के साथ प्रभात फेरिया निकाली जाती है। विद्यालय के डायरेक्टर अशोक यादव ने सभी को इस पर्व की बधाई दी और बताया कि हमारा बच्चों को वह शिक्षा देना है। जिसमें सभी धर्मों को एक समान समझकर उसे प्यार, उल्लास एवं मिलजुल कर मनाया जाए। बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किए जाते हैं।

Comments are closed.