बादशाहपुर, 18 जून (अजय) : नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण करने को लेकर बादशाहपुर कस्बे में सोहना रोड स्थित अंबेडकर भवन को तोड़ने के लिए नेशनल हाईवे द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जिसके विरोध में अम्बेडकर सभा के पदाधिकारी सहित स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका समर्थन करने आज कांग्रेस नेता वर्जन यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भवन को किसी भी हाल में तोड़ने नहीं दिया जाएगा। वर्धन यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाए कि भाजपा पार्टी विकास का मुखौटा दिखाकर अंबेडकर भवन जैसे पवित्र जगह को तोड़ने का कार्य कर रही है। सैकड़ो दुकाने तोड़कर बादशाहपुर द्रश्य वीरान कर दिया है। जिसको वह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसके लिए वह अम्बेडकर सभा तथा समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वर्धन ने कहा कि अंबेडकर भवन को पहले वाटिका चौक से शिफ्ट किया गया, जिसका निर्माण करने को लेकर भी वायदे किए गए, लेकिन भवन निर्माण की बात तो दूर अब मौके पर स्थित जगह को कब्जाने के लिए भी प्रशासन द्वारा हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अंबेडकर भवन को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उनका पूर्ण समर्थन अंबेडकर सभा के लोगों के साथ हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.