[post-views]

विपक्षी दलों का गठबंधन देश के घोटालों की दिला रहा याद : बेगराज यादव

2,480

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा नई गठबंधन के समर्थन में कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ यह दावा करते हैं कि भारतीय राजनीति में सता का परिवर्तन देखना एक सामान्य दृश्य है और विपक्ष और सत्ता में रहने वाली भाजपा के बीच यह विवाद तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। विपक्षी दलों द्वारा देश में किये गये नये गठबंधन बनाने पर इन विपक्षी दलों द्वारा देश में किये गये अब तक के सभी घोटालों की याद दिलाता है। जिसे जनता को समझने की बड़ी जरूरत है।

Comments are closed.