[post-views]

सरकार की नीतियों के खिलाफ लामबंद हो रही देश की जनता : वशिष्ठ गोयल

46

गुरुग्राम, 23 मार्च (ब्यूरो):  हरियाणा प्रदेश सहित पुरे देश में जनता सरकार की नीतियों के खिलाफ लामबंद हो रही है आम जनता का गुस्सा इस बार लोकसभा चुनाव में निकलने वाला है जोकि झूठे वायदे करके तरह तरह के लुभावने वायदे करके मुकर गये उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अब जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है। जिसके कई उधारण नवजन चेतना मंच अपनी तरफ बढ़ते लोगों के रुख से दे चुके है उक्त बातें नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कही उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ अब आम जनता लामबंद होने लगी है। लोगों का कहना है कि सरकार जनता को केवल गुमराह कर रही है। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश की जनता के हितों के बारे में सोचने के लिए इस सरकार के पास समय ही नहीं है। गोयल ने बोलते हुए कहा कि आम जनता अब दक्षिण हरियाणा में बदलाव के मूड में नजर आ रही है। और दक्षिण हरियाणा की जनता है अब आम चुनावों के समीकरण बदलने का कार्य करेगी क्षेत्र की जनता ने नव जन चेतना मंच पर विश्वास करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि आज सत्ता में न होकर भी नव जन चेतना मंच लोगों की समस्याओं को सुनता है और उन्हें दूर करने के प्रयास में हमेशा लगा रहता है। सत्ता में नही रहकर भी आम लोगों की सोच के अनुकूल उनको उनके अधिकार दिलाने में जिस प्रकार नव जन चेतना मंच अपना साथ दे रहा है। उसे साफ पता चलता है कि यदि वह सत्ता में होगा तो आम जनता को क्या-पलब्ध कराने में कामयाब साबित होगा। जिसके लिए आप दक्षिण हरियाणा की जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है।

Comments are closed.