[post-views]

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फिर लौटेगी हरियाणा में रौनक : वर्धन यादव

35

 बादशाहपुर, 14 सितम्बर (अजय) : कांग्रेस के युवा नेता वर्धन यादव ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी मजबूत दावेदारी का ताल ठोकते हुए अपनी मजबूत दावेदारी लोगों के बिच पेश की। जिसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। वर्धन यादव को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने क्षेत्र में लोगों के बिच अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए अपनी राजनीतिक हैसियत को साबित किया है। लोगों के बिच बढ़ती लोकप्रियता से वर्धन यादव की राजनीतिक हैसियत और बढ़ गई है| उधर इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वर्धन ने पूरी तरह से समर्पित होकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रख रहे हैं। वर्धन यादव ने कहा कि बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र का व्यापक विकास कराना ही उनका राजनीतिक उद्देश्य है| उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने विकास के नाम पर जनता को एकमात्र धोखा देने का काम किया है और इसका हिसाब इस बार विधानसभा चुनाव में गुड़गांव ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करके लेगी

Comments are closed.