[post-views]

ससुरालियों से परेशान एक व्यक्ति ने की आत्महत्या 

174
Gurugram- ससुराल पक्ष से परेशान एक व्यक्ति ने रविवार शाम को आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमे उसने अपनी मौत का कारण ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करना बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
 
पुलिस के मुताबिक, गांव राठीवास विनोद की शादी मई 2019 में फिरोज गांधी कॉलोनी गुरुग्राम निवासी रितिका से हुई थी। दोनों की 9 महीने की बेटी भी है। करीब तीन महीने पहले रितिका अपने मायके गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 11 सितंबर को भी विनोद अपनी पत्नी रितिका को लेने ससुराल गया था। आरोप है कि ससुर वेद प्रकाश, साला कुणाल ने विनोद के साथ अभद्रता की और मारपीट के लिए उतारू हो गए। इसके बाद विनोद अपने घर वापस राठीवास आ गया।
रविवार शाम को विनोद ने कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी रितिका, ससुर वेद प्रकाश व साले कुणाल पर लगाया है। केस दर्ज़ कर जांच की जा रही है। 

Comments are closed.