[post-views]

डी.पी.आर. कार्यो को जल्द शुरू करें निगम प्रशासन : जगजीत यादव

113

PBK News, 20 जुलाई : नगर निगम मेयर कार्यकाल समाप्ति के बाद से जब से पार्षदों से निगम प्रशासन ने चार्ज लिया है। उस दिन से विकास कार्य अधूरे पड़े है। जिसके चलते बादशाहपुर कस्बे में काफी दिनों से डी.पी.आर. कार्य अधर में लटक गये है या फिर यू कहे कि निगम के विकास कार्यो में भारी गिरावट आई है। निगम द्वारा लगातार बार-बार अपनी पॉलिसी में बदलाव करने से विकास कार्य कराने में खुद निगम असहाय महसूस कर रहा है। वर्तमान में ठेकेदार तथा अन्य एजेंसी निगम की गलत पॉलिसीज के चलते कार्य करने के लिए आगे नही आ रही है। विकास कार्य अधूरे पड़े हुए है जिसके चलते लोगों को परेशानियां हो रही है। उक्त बातें बादशाहपुर निवासी जगजीत यादव ने बोलते हुए कही। जगजीत ने कहा कि गुड$गांव नगर निगम के सभी वार्ड में विकास कार्य पहले तेज गति से चल रहा था, लेकिन कुछ समय के बाद से बादशाहपुर की डी.पी.आर. कार्य भी कई महीनों से बंद पड़ी है। जिसकी वजह से लोगों को मूलभूत सुविधाओं को लेकर भारी परेशानियां हो रही है। निगम प्रशासन को अधूरे विकास कार्यो पर ध्यान देना चाहिए ताकि नये विकास कार्यो को स्वकृति प्रदान करें, ताकि लोगों को परेशानियां न हो सके।

Comments are closed.