[post-views]

बजट 2026 से हर वर्ग को मिलेगा विकास और जनकल्याण : प्रवीन त्यागी

3,642

गुरुग्राम : भाजपा नेता प्रवीन त्यागी ने कहा कि हरियाणा बजट 2026 सर्वसमावेशी विकास और जनकल्याण की दिशा में एक मजबूत कदम होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजनाओं और गरीब कल्याण कार्यक्रमों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास पर भी जोर रहेगा। प्रवीन त्यागी ने कहा कि सरकार पारदर्शिता, डिजिटल सेवाओं और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन को बढ़ावा दे रही है, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट 2026 हरियाणा के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेगा और प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Comments are closed.