गुरुग्राम : भाजपा नेत्री बबिता यादव ने कहा कि हरियाणा बजट 2026 महिलाओं के लिए विशेष अवसर और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बजट में महिला उद्यमिता, स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार, लघु उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। बबिता यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, पोषण, मातृत्व लाभ और छात्राओं की शिक्षा के लिए भी नई योजनाएं लागू करेगी। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में मजबूत भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट 2026 हरियाणा की महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा और उन्हें आत्मसम्मान व आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा।
Comments are closed.