[post-views]

बजट 2026 किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देगा मजबूती : देविन्द्र यादव शिकोहपुर

3,586

गुरुग्राम : भाजपा नेता देविन्द्र यादव शिकोहपुर ने कहा कि हरियाणा बजट 2026 किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि बजट में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। गांवों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। देविन्द्र यादव ने कहा कि बजट से युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास के नए अवसर मिलेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के साधन बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य हरियाणा को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है और बजट 2026 इस दिशा में एक मजबूत कदम है।

Comments are closed.