[post-views]

चन्द्रकलां यादव: बजट 2026 से हरियाणा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

2,501

गुरुग्राम : भाजपा नेत्री चन्द्रकलां यादव ने कहा कि हरियाणा बजट 2026 प्रदेश के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देगा। सरकार का उद्देश्य आत्मनिर्भर हरियाणा की दिशा में मजबूत आर्थिक ढांचा तैयार करना है। उन्होंने बताया कि बजट में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, सड़क निर्माण और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता मिलेगी। चन्द्रकलां यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह बजट जनहितकारी और दूरदर्शी होगा। इससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट 2026 हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा।

Comments are closed.