Excise : 31 दिसम्बर की रात कानून या कलेक्शन, न्यू ईयर सवालों के घेरे में !
आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नही विभाग पर बड़ा सवाल
गुरुग्राम/बादशाहपुर, 28 दिसम्बर (अजय) : 31 दिसम्बर की रात को नए साल के स्वागत के नाम पर गुरुग्राम एक बार फिर हाई-प्रोफाइल पार्टियों का हॉटस्पॉट बनने जा रहा है। शहर के नामी-गिरामी होटल, पब, बार और फार्म हाउसों में सेलिब्रिटी न्यू ईयर पार्टी, अनलिमिटेड शराब, एंट्री फ़ीस और स्पेशल ऑफर के नाम पर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से बुकिंग चल रही है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर इवेंट पोस्टर्स और वीडियो वायरल हैं, जिनमें खुले तौर पर अनलिमिटेड ड्रिंक्स, वीआईपी पास, स्टैग एंट्री, सेलिब्रिटी नाइट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि 31 दिसम्बर की रात गुरुग्राम में कानून चलेगा या सिर्फ कलेक्शन चलेगा यह बड़ा सवाल एक्साइज विभाग पर है
अनलिमिटेड ड्रिंक पैकेज खुलेआम ऑफर :
सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार से यह साफ झलकता है कि कई आयोजक शराब को एंट्री फ़ीस से सीधे जोड़कर बेचने का दावा कर रहे हैं। कहीं 3,000 से 10,000 तथा 20,000 तक की एंट्री फ़ीस बताई जा रही है, तो कहीं अनलिमिटेड ड्रिंक पैकेज खुलेआम ऑफर किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या आबकारी नीति में शराब परोसने और उसकी कीमत तय करने को लेकर इतनी खुली छूट है या फिर नियमों की व्याख्या सुविधा के अनुसार की जा रही है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शराब एंट्री फ़ीस और अनलिमिटेड ऑफर को लेकर आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। न यह बताया गया है कि ऐसे ऑफर वैध हैं या नहीं, न ही यह स्पष्ट किया गया है कि फार्म हाउसों में आयोजित पार्टियों को किन शर्तों पर अनुमति दी गई है। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि कहीं न्यू ईयर इवेंट को सिर्फ केवल वसूली का अवसर तो नहीं बना दिया गया, इसमें विभाग की कितनी मिलीभगत होगी यह तो 31 की रात को पता चलेगा।
2 दर्जन से भी ज्यादा सेलिब्रिटी इवेंट्स :
Comments are closed.