[post-views]

लाल किले पर ब्लास्ट देश की सुरक्षा पर हमला, दोषियों को मिले कड़ी सजा

6,539

बादशाहपुर, 11 नवम्बर (अजय) : गुरुग्राम से कांग्रेस नेता पंकज डावर ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना देश की सुरक्षा और स्थिरता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने वाले ऐसे आतंकवादी कृत्य मानवता को शर्मसार करते हैं। पंकज डावर ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस हमले की गहन जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता दिखाने का है। गुरुग्रामवासियों के साथ उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश ऐसे हमलों के खिलाफ एकजुट है।

Comments are closed.