[post-views]

लाल किले पर ब्लास्ट देश की सुरक्षा पर बड़ा हमला, आतंकियों को मिले कड़ी सजा

6,483

बादशाहपुर, 11 नवम्बर (अजय) : गुरुग्राम समाजसेवी डॉ. प्रतीक ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट को देश की सुरक्षा और संप्रभुता पर गंभीर हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल निर्दोष लोगों की जान लेने वाली है बल्कि भारत की आंतरिक शांति को भी चुनौती देती है। डॉ. प्रतीक ने कहा कि आतंकवाद के ऐसे कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस कांड में शामिल सभी दोषियों की त्वरित पहचान और कठोर सजा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गुरुग्रामवासियों के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देशवासी एकजुट होकर आतंक के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।

Comments are closed.