[post-views]

देश की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो त्वरित कार्रवाई

4,466

बादशाहपुर, 11 (अजय) : गुरुग्राम भाजपा नेता एवं समाजसेवी प्रेम सिंह ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ देश की शांति और विकास में बाधक हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस आतंकी हमले के सभी दोषियों को पकड़कर उदाहरणात्मक सजा देनी चाहिए। प्रेम सिंह ने कहा कि यह समय राष्ट्र की एकजुटता दिखाने का है। गुरुग्राम की जनता मृतकों के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करती है और केंद्र सरकार से अपेक्षा करती है कि इस हमले की गहराई से जांच कर अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जाए।

Comments are closed.