[post-views]

दिल्ली ब्लास्ट ने झकझोरा देश को, अब वक्त है निर्णायक कार्रवाई का

7,511

बादशाहपुर, 11 (अजय) : गुरुग्राम से भाजपा नेता प्रवीन त्यागी ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट को देश की सुरक्षा पर गंभीर हमला बताते हुए कहा कि यह घटना हर भारतीय को आक्रोशित करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस आतंकी कृत्य में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए।
प्रवीन त्यागी ने कहा कि गुरुग्रामवासी शहीदों और मृतकों को नमन करते हैं और केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ देश की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Comments are closed.