बादशाहपुर, 11 (अजय) : गुरुग्राम से समाज सेविका बबिता यादव ने लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की आतंकी घटनाएँ मानवता के लिए कलंक हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस हमले के पीछे के आतंकियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बबिता यादव ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। गुरुग्राम की जनता इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है और देश की सुरक्षा एजेंसियों पर पूरा भरोसा रखती है।
Comments are closed.