[post-views]

दिल्ली ब्लास्ट देश की आत्मा पर हमला, दोषियों को मिले कठोर सजा

3,685

बादशाहपुर, 11 (अजय) : गुरुग्राम से समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री चन्द्रकलां यादव ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना देश की शांति और एकता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने वाले आतंकियों के लिए किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। चन्द्रकलां यादव ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस घृणित अपराध में शामिल सभी आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि ऐसे कृत्य करने वालों को सबक मिल सके। उन्होंने गुरुग्रामवासियों के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।

Comments are closed.