[post-views]

महिला सशक्तिकरण में हरियाणा बना अग्रणी राज्य : कमल यादव

4,262

गुरुग्राम, 4 नवंबर (अजय) : भाजपा नेता कमल यादव ने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार ने महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए ऐतिहासिक योजनाएँ शुरू की हैं। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना और लाडली लक्ष्मी योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। महिला आरक्षण नीति ने उन्हें राजनीतिक और सामाजिक निर्णयों में भागीदारी का अवसर दिया है। कमल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने यह साबित किया है कि विकास तभी पूर्ण है जब उसमें महिलाओं की भागीदारी समान रूप से हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज महिला सशक्तिकरण का नया मॉडल बन चुका है।

Comments are closed.