[post-views]

हरियाणा में विकास और पारदर्शिता का नया अध्याय : गजराज तंवर

4,387

गुरुग्राम, 4 नवंबर (अजय) : भाजपा नेता गजराज तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की दिशा में नई मिसाल कायम की है। राज्य में डिजिटल गवर्नेंस और ऑनलाइन सेवाओं से सरकारी प्रक्रियाएँ पारदर्शी बनी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल प्रशासनिक सुधार किए बल्कि जनता का विश्वास भी जीता है। महिलाओं के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना और लाडली लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं ने आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति दी है। गजराज तंवर ने कहा कि हरियाणा अब निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन चुका है।

Comments are closed.