[post-views]

लाखों युवाओं को मिला रोजगार, सोहना में पारदर्शिता बनी पहचान : डॉ. रामवीर गोस्वामी

4,393

गुरुग्राम। भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. रामवीर गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने रोजगार क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। सोहना क्षेत्र में बड़े स्तर पर युवा बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी लगे है सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रणाली अब देशभर के लिए उदाहरण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले नौकरी पाने के लिए युवाओं को सिफारिशें करनी पड़ती थीं, लेकिन अब सिर्फ योग्यता मायने रखती है। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया से राजनीति और भ्रष्टाचार को पूरी तरह बाहर कर दिया है। यही कारण है कि पिछले एक वर्ष में तीन लाख से अधिक युवा सरकारी नौकरियों में चयनित हुए हैं। डॉ. रामवीर गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का विज़न है हर मेहनती युवा को सम्मानजनक रोजगार। इसी सोच के तहत सभी विभागों में मेरिट आधारित चयन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार मेलों, स्किल ट्रेनिंग और डिजिटल भर्ती प्रणाली से युवाओं को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसने युवाओं में प्रशासन के प्रति विश्वास जगाया है।

Comments are closed.