[post-views]

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने हरियाणा को दिया नया विश्वास : बेगराज यादव

3,478

गुरुग्राम। भाजपा नेता बेगराज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक पारदर्शिता स्थापित की है। राज्य सरकार की भर्ती प्रणाली अब पूरे देश के लिए एक मिसाल बन चुकी है। बिना किसी पर्ची-पर्चा और बिना किसी खर्च के योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। बेगराज यादव ने कहा कि पिछली सरकारों के समय भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग की सभी भर्तियाँ ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शी तरीके से हो रही हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अब तक 3 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ भेदभाव न हो और मेरिट के आधार पर ही चयन हो। बेगराज यादव ने कहा कि यह नई व्यवस्था युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ हरियाणा को एक ईमानदार और पारदर्शी शासन की दिशा में आगे ले जा रही है।

Comments are closed.