[post-views]

1 नवबर को लाडो लक्ष्मी योजना ने महिलाओं के चेहरे पर खिलाई मुस्कान : चन्द्रकलां यादव

3,553

बादशाहपुर, 2 नवम्बर (अजय) : हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायाब सैनी द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी कर 5.22 लाख महिलाओं को 2100 रुपये का सम्मान-भरा उपहार दिया गया। इस पहल को लेकर भाजपा नेत्री चन्द्रकलां यादव ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं बल्कि हर महिला के आत्म-सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की माताओं-बहनों के बैंक खातों में राशि सीधे ट्रांसफर की गई है, जिससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़े हैं। चन्द्रकलां यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन’ के संकल्प को नायाब सैनी सरकार ने सच्चे अर्थों में आगे बढ़ाया है। पहले महिलाएं अपने खर्च या परिवार की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थीं, अब इस योजना से वे आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देगा। भाजपा नेत्री ने कहा कि आने वाले समय में इस योजना की अगली किस्तें और अधिक लाभार्थियों तक पहुंचेंगी। उन्होंने हरियाणा की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर बेटी अब लाडो लक्ष्मी बनेगी।

Comments are closed.