[post-views]

पीएम मोदी के जीएसटी सुधार ऐलान से महंगाई पर लगेगी लगाम : डॉ. रामवीर गोस्वामी

4,661

गुरुग्राम : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ऐलानों को लेकर समाजसेवी डॉ. रामवीर गोस्वामी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता और व्यापारियों को एक बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार की घोषणा की, जिसके तहत टैक्स दरों में कमी की जाएगी। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि इस निर्णय से न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी बल्कि आम जनता को भी सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा। टैक्स कम होने से वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कमी आएगी और महंगाई पर लगाम लगेगी। उन्होंने इसे सरकार का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह देश की आर्थिक मजबूती और आम नागरिक के हित में लिया गया क्रांतिकारी फैसला है। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी का यह ऐलान भारत के आर्थिक सुधारों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस सुधार से व्यापारिक माहौल सकारात्मक होगा और छोटे तथा मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। डॉ. रामवीर गोस्वामी ने यह भी कहा कि जीएसटी सुधारों से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस अवसर को देशहित में सहयोग और एकजुटता की भावना के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा।

Comments are closed.