बादशाहपुर, 9 जुलाई (अजय) : भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहे। बैठक में शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत तथा हरेक बूथ को जीतने की बात कही। संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर संगठनमंत्री ने चर्चा की और कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए। संगठन मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत सामूहिकता के साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा किए गए परिश्रम का नतीजा है। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प की पूर्ति तक रूकना नहीं है। बैठक में कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की गई। संगठनमंत्री ने कार्यकर्ताओं को 75 दिन का टास्क देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाने को कहा। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को भी धरातल पर लागू किया गया, जिसका लाभ देश और प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। बैठक में जिला महामंत्री रामबीर भाटी, जिला मीडिया प्रभारी डा. गजेंद्र गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रमुख नीरज यादव, मोर्चों अध्यक्ष मयंक निर्मल, कृष्ण गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, सहित विभिन लोग मोजद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.