बादशाहपुर, 9 जनवरी (अजय) : गुरुग्राम में नगर-निगम के हाउस टैक्स, प्रोपर्टी टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज तथा गाँव में निर्माण के लिए नक्शे पास कराने की निति के खिलाफ आज गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के खेड़की माजरा, धनकोट, बाबूपुर, जहाजगढ़ गाँव में अलग अलग पंचायतें हुई और 21-21 लोगों की कमेटी गठित कर प्रदेश सरकार से सभी तरह के टैक्स दिल्ली तर्ज पर खत्म करने की मांग की गई। पंचायत में बोलते हुए सामजिक न्याय संगठन के पदाधिकारी बीरू सरपंच ने कहा कि निगम क्षेत्र के अधीन आने वाले सभी गाँव के लोग एकमत होकर अब निगम के तानाशाह टैक्स के खिलाफ एकजुट हो चुके है और इसे पूरी तरह से गुरुग्राम में खत्म करने की मांग कर रहे है। उन्होंने बताया कि अन्य गाँव की तर्ज पर खेड़की माजरा, धनकोट, बाबूपुर, जहाजगढ़ गाँव में भी 21-21 लोगों की कमेटी गठित कर सामजिक न्याय संगठन के बनेर तले प्रदेश सरकार को अपनी मांगो को जरूरत पड़ी तो और बड़े स्तर पर प्रमुखता से रखने का कार्य किया जायेगा। जिसके लिए सामाजिक न्याय संगठन द्वारा जिला उपायुक्त को राज्यपाल के नाम विशाल प्रदर्शन के माध्यम ज्ञापन भी सौपा था। जिसके बाद भी सामाजिक नया संगठन के पदाधिकारी जिला उपायुक्त से मिले थे और निगम के सभी गाँव के लोगों की मांग को प्रमुखता से रखा था। गाँव गाँव में हो रही इन पंचायतों में लोग शामिल हो रहे है और निगम द्वारा लगाये जाने वाले सभी तरह टैक्स का विरोध जता कर इसे तानशाह टैक्स बता रहे है। जिसके विरोध में ग्रामीण स्तर पर पंचायतें कर निगम के खिलाफ धीरे धीरे माहौल भी बनता दिख रहा है। सामाजिक न्याय संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नही माना तो आने वाले दिनों में टैक्स व्यवस्था खत्म करने के लिए और भी बड़े स्तर पर आन्दोलन चलाने का कार्य किया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.