[post-views]

रविवार को राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

106

नई दिल्ली, 12 जून।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के 75 सदस्यों को विस्तार से बातचीत और जनजातीय मामलों के मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और की जा रही पहलों के बारे में जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया है। इन सदस्यों को अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन दिखाने की भी व्‍यवस्‍था की गई है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता और बिश्वेश्वर टुडू भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Comments are closed.