बादशाहपुर, (अजय) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से लगातार संपर्क स्थापित कर रहे भाजपा नेता रामबीर भाटी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा का व्यापक विकास कराया है और इन्हीं विकास कार्यों के बदौलत प्रदेश में भाजपा दोबारा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जनसंपर्क के दौरान भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को रखते हुए रामबीर भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सुशासन के दम पर हरियाणा में भाजपा 75 पार का मिशन पूरा करेगी। रामबीर भाटी ने कहा कि प्रदेश के भाजपा सरकार भाजपा सरकार ने बादशाहपुर विधानसभा के साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी समान विकास कराने का काम किया है। भाजपा सरकार पहले ऐसे मंत्री हैं जो बिना भेदभाव किए हर इलाके का समग्र विकास कराने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र के गांव ताजनगर में 25 करोड़ की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इस ओवरब्रिज का निर्माण भाजपा सरकार के प्रयास से ही हो पाया है और इससे लाखों लोगों को राहत मिली है। रामबीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार किसी विकास कार्य का लोकार्पण करने जाते हैं तो वहां फिर विकास कार्य की सौगात भी देख कर आते हैं। ऐसा ही ताज नगर में भी हुआ उन्होंने एक तरफ नवनिर्मित फ्लाईओवर का लोकार्पण किया तो दूसरी तरफ लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि चार करोड़ की लागत से जमालपुर से ताजनगर की सड़क की फोरलेनिंग की जाएगी। रामबीर भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सहयोग से भाजपा ने सभी वर्ग की खुशहाली के लिए काम किया है और यही कारण है कि भाजपा सरकार और भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत है
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.