बादशाहपुर, (अजय) : वरिष्ठ भाजपा नेता रामबीर भाटी सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क स्थापित करने का अभियान जारी रखा है। इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए रामबीर भाटी सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कराने का काम किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा देश और प्रदेश का समग्र विकास कराने के साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने काफी खेल स्टेडियम आदि का निर्माण कराया है खेत संसाधनों में वृद्धि की गई है। रामबीर भाटी ने कहा कि हमने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम और युवा खेल एकेडमी की स्थापना का प्रस्ताव वर्षों पूर्व रखा था लेकिन पूर्व की सरकारों में इस पर सुनवाई नहीं हुई। भाजपा सरकार बनने के बाद इस संबंध में लगातार हमारी बात सरकार से हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में यह दोनों कार्य कराए जाएंगे। रामबीर भाटी सिंह ने कहा कि पहली बार देश और प्रदेश में भाजपा की ऐसी सरकार बनी है जो हर तरह से देश और प्रदेश का विकास कराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा के क्षेत्र में काफी विस्तार हुआ है। उपेक्षित इलाकों का भी भाजपा सरकार ने विकास कराने का काम किया है। यही कारण है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास पूरी तरह से मजबूत है और इसका लाभ पार्टी को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्राप्त होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.