बादशाहपुर, (अजय) : अशोक यादव बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों के बीच केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रखते हुए अधिकाधिक संख्या में भाजपा से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान अशोक यादव सिंह ने लोगों के बीच कहा कि बादशाहपुर-गुरुग्राम को जाम से मुक्ति दिलाने में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे गुरुग्राम के निवासियों का दर्द अगर समझने का प्रयास किसी पार्टी की सरकार ने की तो वह भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के इफको चौक, सिग्रेचर टॉवर, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवरों और अंडरपॅासों के निर्माण से गुरुग्राम को जाम से काफी मुक्ति मिली है। अशोक यादव ने कहा कि सोहना रोड पर होने वाले जाम के संबंध में हमने भाजपा को अवगत कराया था। इसके बाद सरकार के सहयोग और उनके प्रयास से बादशाहपुर में एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरु हो चुका है और यह फ्लाईओवर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वरदान साबित होगा। अशोक यादव ने कहा कि अब जाम की समस्या खेड़कीदौला टोल के कारण उत्पन्न हो रही है जिसे हटाने के लिए केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि टोल को शिफ्ट करने की मांग हम बादशाहपुर क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग और समर्थन से लगातार उठा रहे हैं और वह दिन दूर नहीं जब बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे गुरुग्राम के नागरिकों को खेड़की दौला टोल से मुक्ति मिलेगी। बादशाहपुर फ्लाईओवर के निर्माण और टोल शिफ्ट होने के बाद यह विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह से जाम मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यही मिशन है की जनता की हर समस्याओं का समाधान किया जाए और ऐसा ही हो रहा है। यही कारण है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास अटल है और सदस्यता अभियान के दौरान भारी संख्या में नागरिक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अशोक यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे लोगों से संपर्क स्थापित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें और उनसे पार्टी से जुड़ने का आग्रह करें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.