बादशाहपुर (अजय) : भाजपा नेता राकेश यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए जनता से भाजपा और राव नरबीर सिंह का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रयास से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे गुरुग्राम में भारी संख्या में विकास कार्यों को कराया गया है। भाजपा सरकार विकास के साथ नागरिकों के स्वास्थ्य की भी रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह के प्रयास से गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के अधीन इलाकों में 300 ओपन जिम संचालित किए गए हैं जिससे आम नागरिकों को व्यायाम की सुविधा प्राप्त हुई है। नागरिक पार्कों में जाकर नि:शुल्क रुप से व्यायाम कर रहे हैं और इससे उनके स्वास्थ्य की रक्षा हो रही है। राकेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद योग पर भी काफी ध्यान दिया गया। योग को बढ़ावा देने के पीछे सरकार की मानसिकता लोगों के स्वास्थ को बेहतर रखने से ही है। राकेश यादव ने जनसंपर्क के दौरान जनता से आग्रह किया कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा और राव नरबीर सिंह का सहयोग और समर्थन करने करें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.