बादशाहपुर, (अजय) : राव नरबीर सिंह प्रदेश के पहले ऐसे जनप्रिय मंत्री हैं जो जनता की कहां आ गए आवाज को हर हालत में सुनने का काम करते हैं। उक्त बातें भाजपा नेता साहबराम उफ़ लीलू सरपंच ने बोलते हुए कही उन्होंने कहा कि यही कारण है कि राव नरबीर सिंह की लोकप्रियता जनता के बीच लगातार बढ़ रही है और जनता उन्हें पुनः भारी मतों से विजई बनाएगी। लीलू सरपंच ने कहा कि गुरुग्राम में पिछले सरकार के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य लंबित पड़े थे उन सभी कार्यों को राव नरबीर सिंह के प्रयास से कराया जा सका है। उन्होंने नगर निगम के माध्यम से विभिन्न वार्डों में भी व्यापक विकास कार्य कराए। वहीं उन्हीं के प्रयास से गुड़गांव में सुशासन भी कायम हो सका है। प्रशासन के कामकाज पर राव नरबीर सिंह लगातार नजर बनाए रखते हैं। इसका लाभ गुड़गांव की जनता को प्रत्यक्ष रुप से प्राप्त हो रहा है जनसंपर्क के दौरान लोग राव नरबीर सिंह के विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता साहब राम उर्फ लीलू सरपंच ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा कराए कराए गए जन हितैषी कार्यों को जनता के बीच रखा। उन्होंने जनता से बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि गुड़गांव में भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य हुए उसमें प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री राव नरबीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। लीलू सरपंच ने कहा राव नरबीर सिंह अपने भ्रमण के दौरान जहां भी गए हैं वहां की जनता को अवश्य ही विकास की सौगात दिए हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.