बादशाहपुर (अजय) : बादशाहपुर निवासी राकेश यादव ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश में कराए गए भारी विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री नरबीर सिंह का कद काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह के प्रयास से कराए गए विकास कार्यों को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता उनकी कोटि कोटि प्रशंसा कर रही है। मुख्यमंत्री की मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के गुरुग्राम पहुंचने पर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के काफी नागरिकों ने मुख्यमंत्री के साथ राव नरबीर सिंह का स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया था हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया जा चूका है। राकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। इसको लेकर भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास पूरी तरह से मजबूत है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.