बादशाहपुर, (अजय) : वरिष्ठ भाजपा नेता अजय यादव सरपंच ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सफल करने के लिए सोहना और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए लोगों से अधिकाधिक संख्या में भाजपा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के बीच रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने जहां देश को चौथी महाशक्ति बनाने का काम किया है। वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रयास से व्यापक विकास कार्य कराए गए है। अजय यादव ने कहा कि हरियाणा में पहली बार भाजपा की ऐसी सरकार बनी है जो सबका साथ, सबका विकास का नारा चरितार्थ करने के साथ प्रदेश का समग्र विकास करा रही है। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान आदि सामाजिक जागरुकता अभियान भी प्रदेश सरकार द्वारा काफी सक्रियता के साथ चलाया गया और इसका प्रतिफल है की प्रदेश की बेटियां सुरक्षित हुई हैं और हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का काम किया है। यही कारण है कि भाजपा सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। हरियाणा में पिछले नगर निगम चुनाव, जींद उपचुनाव और हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की सभी 10 सीटों पर संपूर्ण जीत ने साबित किया की जनता का पूर्ण समर्थन मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार को मिल रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.