बादशाहपुर 25 सितंबर (अजय): भाजपा नेता अशोक यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के समर्थन में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से संवाद स्थापित करने का क्रम जारी रखा है। बुधवार को लोगों के बीच पहुंचे अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने भाजपा सरकार के सहयोग से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे गुरुग्राम में इतना व्यापक विकास कराया है कि जनता समर्पित होकर पूर्ण सहयोग करने की वचनबद्धता दोहरा रही है। अशोक यादव ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई भी ऐसा इलाका नहीं होगा जहां राव नरबीर सिंह के प्रयास से विकास कार्य ना हुए हों। राव नरबीर सिंह ने हर क्षेत्र में विकास कराने का काम किया है। उन्होंने जहां पेयजल और सीवेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए करोड़ों के विकास कार्य कराए हैं। वहीं फाल्ट के कारण आए दिन हो रही अघोषित बिजली कटौती को रोकने के लिए भी उन्होंने क्षेत्र में विद्युत उप केंद्रों का निर्माण कराया है। राव नरबीर सिंह के प्रयास से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे गुरुग्राम में नई सड़कों का निर्माण, उनका चौड़ीकरण और मरम्मत का काम हुआ है। राव नरबीर सिंह के कार्यों से आम जनता के साथ भाजपा सरकार भी संतुष्ट है। यही कारण है कि राव नरबीर सिंह भाजपा सरकार में एक आदर्श मंत्री के रुप में स्थापित है। अशोक यादव ने लोगों से आग्रह किया कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और राव नरबीर सिंह के समर्थन में मतदान कर दोबारा हरियाणा में भाजपा सरकार के गठन में सहयोग करें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.