बादशाहपुर, (अजय) : जिला परिषद चेयरमैन कल्याण चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। प्रदेश सरकार ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का काम किया है। प्रदेश में सुशासन कायम हुआ है। प्रदेश के इस विकास और सुशासन के प्रयास में प्रदेश सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों के कारण जनता का पूरा विश्वास भाजपा के प्रति कायम है। सरकार की इन्हीं उपलब्धियों की बदौलत जनता पुनः हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने को तैयार है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सोहना विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कल्याण चौहान ने लोगों से कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य है कि देश का एक-एक नागरिक भाजपा से सीधे तौर पर जुड़े और देश को सशक्त बनाने की दिशा मे सहयोग करने के साथ विकास में अपना सुझाव भी साझा करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश के विकास में कीर्तिमान स्थापित किया है। देश को वैश्विक मंच की तरफ अग्रसर करने और विकसित देश बनाने के दिशा में पहली बार किसी ने प्रभावी कदम उठाया है तो वह भाजपा सरकार है। आज पूरा देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी निर्णयों की सराहना कर रहा है। भाजपा भाजपा की केंद्र और हरियाणा प्रदेश सरकार की इन उपलब्धियों को जनता स्वीकार कर रही है। हरियाणा में पूरी तरह भाजपा की लहर है और जनता प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार चाहती है। कल्याण चौहान ने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़कर देश और प्रदेश के विकास में सहभागिता निभाएं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.