बादशाहपुर, (अजय) : भाजपा नेता रामबीर भाटी ने कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों की बदौलत सभी 36 बिरादरी के नागरिक उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान हर समाज के नागरिक राव नरबीर सिंह के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राव नरबीर सिंह ने बिना किसी भेदभाव किए बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कराने का काम किया है। बादशाहपुर के विकास में आड़े आने वाली हर समस्याओं को दूर कर उन्होंने विकास कार्यों को अंजाम दिया है। रामबीर भाटी ने कहा कि राव नरबीर सिंह ने हमेशा से नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें दूर करने का काम किया है। उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर जहां भी यातायात की समस्याएं देखी, वहां फ्लाईओवर और अंडरपासों का निर्माण कराने का काम किया। बादशाहपुर में एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण का काम शुरु कराना बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है। राव नरबीर सिंह पहले ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को यातायात के दौरान हो रही परेशानियों को करीब से देखा और स्वयं निरीक्षण कर उन्होंने इस एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कराने का प्रस्ताव किया। इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.