बादशाहपुर, (अजय): बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से लगातार संपर्क स्थापित कर रहे साहब राम उर्फ लीलू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रति जनता का विश्वास अटूट है और निश्चित ही वे आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पुनः भारी मतों से विजई होंगे। लीलू ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखते हुए भाजपा को सहयोग और समर्थन करने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता साहब राम उर्फ लीलू सरपंच ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास का जो मॉडल प्रस्तुत किया है उससे जनता पूरी तरह से संतुष्ट है और अवश्य ही आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी जनादेश मिलेगा और पुनः सरकार बनेगी। साहब राम उर्फ लीलू ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने बिना किसी भेदभाव किए बादशाहपुर विधानसभा के हर क्षेत्र तक विकास की किरण पहुंचाने का काम किया है। उनके प्रयास से केवल बादशाहपुर और गुरुग्राम ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कार्यकाल के दौरान सुशासन कायम करने का काम किया है और इसका लाभ गुरुग्राम की जनता को मिल रहा है आज नागरिकों को अपने काम को लेकर प्रशासनिक अरारो का चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है। लोगों का काम आसानी से हो रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.